Breaking News

शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर खुला।


व्यापार 28 November 2025
post

शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर खुला।

नई दिल्‍ली, 28 नवंबर। शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर खुला। बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सावधानी से आगे बढ़ रहा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48.19 अंक बढ़कर 85,768.57 अंक पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 12.80 अंक बढ़कर 26,228.35 अंक पर आ गया।

फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 199.62 अंक यानी 0.23 फीसदी उछलकर 85,920.01 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज (एनएसई) का निफ्टी 47.55 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,263.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 110.88 अंक यानी 0.13 फीसदी उछलकर 85,720.38 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी कारोबार के अंत में 10.25 अंक यानी 0.039 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER