Breaking News

दहिसर- भाईंदर लिंक रोड को हरी झंडी


शहर 06 December 2025
post

दहिसर- भाईंदर लिंक रोड को हरी झंडी

मुुंबई, 6 दिसंबर। दहिसर- भाईंदर लिंक रोड को हरी झंडी मिल गई है। मुंबई मनपा बीच 2,337 करोड़ रुपये की लागत से इस लिंक रोड का निर्माण करेगी। इसका काम साढे तीन साल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के पूरे होने के बाद दहिसर और भाईंदर की दूरी केवल 5 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे समय और ईंधन की भारी बचत होगी। वर्तमान में दहिसर से भाईंदर पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है।

दहिसर-भाईंदर लिंक रोड प्रोजेक्ट कोस्टल रोड परियोजना का अंतिम चरण है। मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा चरण छह पैकेजों में विभाजित है। इसमें दहिसर-भाईंदर लिंक रोड अंतिम ‘एफ पैकेज’ से शुरू होता है, जो गोराई को दहिसर से जोड़ता है। दहिसर में यह एलिवेटेड कॉरिडोर कांदरपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास लिंक रोड (दहिसर पश्चिम) से शुरू होगा और भाईंदर पश्चिम में सुभाषचंद्र बोस गार्डन के पास समाप्त होगा। दहिसर-भाईंदर लिंक रोड कई कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) संरक्षित क्षेत्रों मैंग्रोव वन, दहिसर खाड़ी और सॉल्ट पैन भूमि के ऊपर से गुजरेगी। दहिसर और भाईंदर के बीच लगभग 10 किलोमीटर की दूरी है।

यह मार्ग भीड़भाड़ वाले वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से होकर गुजरता है। इस लिंक रोड से दहिसर चेक नाका जैसे भीड़भाड़ वाले जंक्शनों को बायपास का विकल्प मिल सकेगा। इस परियोजना के दिसंबर 2028 तक पूरा होने की संभावना है। शुरुआती छह महीने आवश्यक वैधानिक अनुमतियां प्राप्त करने के लिए रखे गए हैं। वर्तमान में बीएमसी पर्यावरणीय मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है। इसके बाद परियोजना के दूसरे चरण का कार्य पूरी गति से शुरू होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER