मुंबई, 06 जनवरी, । वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीसीएमसी) चुनाव में राकांपा (शरद) ने इस बार उम्मीदवार नहीं उतरे हैं। पार्टी ने बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के सभी उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह रणनीति भाजपा को रोकने और लोकतांत्रिक गठबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई है। राकांपा (शरद) ने कहा है कि पार्टी इस बार बहुजन विकास आघाड़ी और अन्य भाजपा विरोधी उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके मद्देनजर कांग्रेस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, सीपीएम, आदिवासी एकता परिषद, बहुजन विकास आघाड़ी और राकांपा (शरद) ने मिलकर वसई-विरार में लोकतांत्रिक आघाड़ी बनाई है।राकांपा (शरद) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे की अध्यक्षता में हाल ही में वसई-विरार शहर के जिल्हाध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें आघाड़ी की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस बीच बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं ने भी पुष्टि की है कि पालघर जिले में भी यह गठबंधन बरकरार रहेगा। पूर्व विधायक सुनील भुसारा ने बताया कि राकांपा (शरद) की तरफ से इस बार कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। हमारी पूरी कोशिश है कि आघाड़ी के सभी घटक और भाजपा विरोधी उम्मीदवारों को सक्रिय और खुला समर्थन मिले। इससे लोकतंत्र और जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी। माना जा रहा है कि वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनाव में यह गठबंधन भाजपा के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उल्लेखनीय है कि वीवीसीएमसी की कुल 115 सीटों पर चुनाव होने हैं। बविआ और भाजपा में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। यहां 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होनी है।
Breaking News
- 13 फरवरी को रेडियो की इस वैश्विक यात्रा - इसकी नींव स्पेनिश रेडियो अकादमी के जॉर्ज अल्वारेज ने रखी थी |
- Blood Cancer -बहुत से लोगों को इन लक्षणों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। शुरुआती लक्षणों को जानते हैं।
- उच्चतम न्यायालय की अपेक्षा कर ठाणे में पेड़ काटे-ठाणे एनसीपी एसपी
- विश्व रेडियो दिवस 2026: रायपुर में आज रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय मंथन
- फरहान अख्तर अब हॉलीवुड में आजमाएंगे किस्मत |
- स्वियातेक और रायबकिना बाहर -कतर ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर|
- ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।
- पाकिस्तान में पीटीआई के पक्ष में विपक्ष का संसद भवन के बाहर धरना आज से |
- अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली |
- सर्वोदय : समानता और मानवता की राह
वीवीसीएमसी चुनाव में राकांपा शरद ने दिया बहुजन विकास आघाड़ी को समर्थन








