Breaking News

अगर आपको कटहल की सब्जी खाने का शौक है, घर पर बनाएं स्वादिष्ट सब्जी


सेहत/स्वाद 07 February 2026
post

अगर आपको कटहल की सब्जी खाने का शौक है, घर पर बनाएं स्वादिष्ट सब्जी

अगर आपको कटहल की सब्जी खाने का शौक है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. जैसे ही बाजार में कच्चा कटहल दिखाई देने लगता है, घरों में इससे तरह-तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बनने लगती हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में कटहल आलू की ऐसी लाजवाब सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप एक बार बना लेंगे तो घरवाले बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. गरमा-गरम चावल हो या रोटी, कटहल आलू की ये सब्जी हर किसी को पसंद आने वाली है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि|

कटहल आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री: कटहल – 2 कप (टुकड़ों में कटा) आलू – 2 (कटे हुए) प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा) टमाटर – 2 (पेस्ट) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी) हल्दी पाउडर – आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच धनिया पाउडर – आधा चम्मच गरम मसाला – आधा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – जरूरत अनुसार हरा धनिया – सजाने के लिए

कटहल आलू की सब्जी बनाने की विधि : सबसे पहले आप कटहल को कुकर में नमक और पानी डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें. इसके बाद कड़ाही गर्म करें और इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भून लें. फिर टमाटर पेस्ट डालें और मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ें. अब सभी सूखे मसाले डालें और अच्छे से मिलाएं. इसमें उबला हुआ कटहल और आलू डालकर 5–7 मिनट तक भूनें. थोड़ा पानी डालकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर पकने दें. अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद करें. तैयार हुए कटहल आलू की सब्जी को चावल और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|

You might also like!


RAIPUR WEATHER