Breaking News

विश्व रेडियो दिवस 2026: रायपुर में आज रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय मंथन


छत्तीसगढ़ 13 February 2026
post

विश्व रेडियो दिवस 2026: रायपुर में आज रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय मंथन

रायपुर 13 फरवरी । विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर, छत्तीसगढ़, यूनेस्को के सहयोग से आज शुक्रवार काे एक विश्व रेडियो दिवस संगोष्ठी आयोजित कर रहा है।

यह संगोष्ठी इस वर्ष की आधिकारिक थीम पर केंद्रित है और इसमें इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता रेडियो प्रसारण में मानवीय आवाज़ को केंद्र में बनाए रखते हुए सामग्री निर्माण, श्रोता सहभागिता और पहुंच को मजबूत कर सकती है।

यह थीम प्रसारण व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करती है। यह दर्शाती है कि एआई के जरिए सामग्री निर्माण, अभिलेखीकरण, अनुवाद, श्रोताओं की भागीदारी और पहुंच को बेहतर बनाकर रेडियो को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाया जा सकता है। साथ ही, थीम के जरिए यह भी संदेश दिया गया है कि तकनीक मात्र सहायक माध्यम है, वह मानवीय आवाज़ का स्थान नहीं ले सकती। संपादकीय विवेक और विश्वसनीयता ही रेडियो की असली पहचान हैं।

इस अवसर पर, प्रसार भारती और यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव जैन, यूनेस्को के संचार तथा सूचना क्षेत्र के क्षेत्रीय सलाहकार हज्जाज माले और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ तथा पद्म श्री पुरस्कार विजेता भाग लेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER