Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 14 October 2025
post

मुख्यमंत्री साय आज विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर 14 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10:45 बजे अपने निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। 11:00 बजे से 12:30 बजे तक वे विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा राज्य में गुणवत्ता एवं मानकीकरण को प्रोत्साहित करने पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 12:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे। यह आयोजन उद्योग, निर्माण और उपभोक्ता हितों में गुणवत्ता मानकों के महत्व पर केंद्रित रहेगा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ, अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER