आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकिंग विनियमन कानून के कुछ नियमों का उल्लंघन करने के मामले में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना निजी क्षेत्र के इस बैंक पर ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) से जुड़ी कानूनी और नियामकीय बाध्यताओं में कमियों के लिए लगाया गया है।
आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा कि एचडीएफसी बैंक पर ये जुर्माना बैंक पर बैंकिंग विनियमन कानून के कुछ नियमों का उल्लंघन, कर्ज पर ब्याज दर से जुड़ी शर्तों का पालन न करने, वित्तीय सेवाओं के लिए जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता के दिशानिर्देशों तथा केवाईसी से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है।
रिजर्व बैंक ने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के अनुसार बैंक का निगरानी मूल्यांकन करने के लिए एक सांविधिक जांच की गई थी। बैंक को इस संबंध में रिजर्व बैंक द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक के जवाब और उसके द्वारा दी गई अतिरिक्त जानकारियों पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक के खिलाफ आरोप सही थे, जिसके लिए मौद्रिक जुर्माना लगाना आवश्यक था।
Breaking News
- सेवानिवृत्ति प्रकरणों का समय पर करें निराकरण, रिक्त पदों पर भर्ती तेज करें : मुख्य सचिव
- भारत में न्यूक्लियर फ्यूजन रिसर्च को लेकर प्राइवेट सेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है
- क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अब रियलिटी टीवी की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
- अदाणी इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद में आईएसएसओ शतरंज खेलों का शुक्रवार को आगाज हुआ
- स्टॉक मार्केट में कंपनी क्वालिएंस इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में धमाकेदार शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया।
- ठाणे मनपा ने विसर्जन हेतू 132 क्रत्रिम घाट निर्धारित किये
- युवा नशे से दूरी बनायें यही बप्पा की सच्ची भक्ति - एड. सी. पी. ठाणे
- कोरिया : ’17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम’
- गजानन माधव मुक्तिबोध की रचनाओं में सामाजिक सरोकार
- नारी चेतना की सशक्त आवाज थीं महादेवी वर्मा
आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन कानून के कुछ नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया ।








