Breaking News

डाॅ. एन. पी. सिंह आज आएंगे रायपुर, भारतीय शिक्षा बोर्ड कार्यालय का करेंगे शुभारंभ


छत्तीसगढ़ 22 January 2026
post

डाॅ. एन. पी. सिंह आज आएंगे रायपुर, भारतीय शिक्षा बोर्ड कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

रायपुर 22 जनवरी । पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा संचालित नेशनल स्कूल शिक्षा बोर्ड शाखा कार्यालय का शुभारंभ आज गुरुवार काे हो रहा है। इस कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. एन. पी. सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के छत्तीसगढ प्रभारी छबिराम साहू ने बताया कि इस शाखा कार्यालय का शुभारंभ आज भाठागांव वालफोर्ट सीटी हाईटस एबीटी टावर रायपुर छत्तीसगढ में होगा। स्वाभिमान ट्रस्ट छत्तीसगढ के संरक्षक सुनील रामदास अग्रवाल करेंगे।

इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा छत्तीसगढ, संत युधिष्ठिर लाल शदाणी रायपुर छत्तीसगढ, अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग छत्तीसगढ, प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन दुर्ग छत्तीसगढ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय शिक्षा बोर्ड रायपुर छत्तीसगढ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम विशेष योगदान जे. पी. महामल्ला, टी. पी. देवांगन, ढालचंद जैन एवम प्रहलाद दमाहे आदि शामिल रहेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER