Breaking News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग चोट से बाहर, अल नासर ने जारी किया मेडिकल अपडेट


खेल 04 March 2026
post

क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग चोट से बाहर, अल नासर ने जारी किया मेडिकल अपडेट

रियाद, 04 मार्च । पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं। उनके क्लब अल नासर ने मंगलवार रात इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो को शनिवार को अल फैहा के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान चोट लगी थी। हालांकि क्लब ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी कितने समय तक बाहर रहेंगे।

अल नासर ने बयान में कहा, “उन्होंने पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति का रोजाना आकलन किया जाएगा।”

क्लब ने यह भी नहीं बताया कि चोट मांसपेशियों में खिंचाव (स्ट्रेन) है या फटने (टियर) की समस्या। टीम के कोच जॉर्ज जीसस ने अल फैहा मैच के बाद संकेत दिया था कि यह “मसल फटीग” यानी मांसपेशियों की थकान हो सकती है।

मंगलवार को क्लब के सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में रोनाल्डो टीम जिम में वेट ट्रेनिंग करते नजर आए, जिससे संकेत मिलता है कि वह जल्द वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं।

पांच बार यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने वाले रोनाल्डो इस साल होने वाले फीफा विश्व कप 2026 की तैयारी में जुटे हैं, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा करेंगे। यह उनके करियर का छठा विश्व कप होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER