Breaking News

आज गुड फ्राइडे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, अब सोमवार को होगा कारोबार |


व्यापार 03 April 2026
post

आज गुड फ्राइडे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, अब सोमवार को होगा कारोबार |

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। गुड फ्राइडे के कारण आज घरेलू शेयर बााजार बंद है। वहीं, सप्ताहिक अवकाश होने की वजह से इस शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगले हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बााजार में कारोबार हाोगा।

गुड फ्राइडे के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद होने के कारण के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों पर कारोबार नहीं होगा। चूंकि, इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड है, इसलिए शेयर बाजार में लगातार तीन दिन का ब्रेक रहेगा।

इसके अलावा आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी , करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स- सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी, यानी पूरे दिन एक्सचेंज पर कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। घरेलू शेयर बाजार में अब अगला कारोबारी सत्र सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER