Breaking News

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा , चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौट चुके।


विज्ञान 11 April 2026
post

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा , चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौट चुके।

वॉशिंगटन, 11 अप्रैल । अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री 10 दिनों की चंद्रमा यात्रा के बाद सुरक्षित धरती पर वापस लौट चुके हैं। मिशन में उन्होंने पृथ्वी से सबसे दूर रिकॉर्ड दूरी तय की।

नासा ने एक्स पर दी गई जानकारी में बताया कि चंद्र मिशन आर्टेमिस-2 के चारों अंतरिक्ष यात्री कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ओरियन अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर में उतरा। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास हुई यह लैंडिंग स्थानीय समय अनुसार रात 8:07 बजे ( भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल की सुबह 5:37 बजे) हुई। यह मिशन 1 अप्रैल को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सफलता पर बधाई दी है।

नासा ने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा, "रीड, विक्टर, क्रिस्टीना और जेरेमी, आपका घर में स्वागत है! आर्टेमिस II एस्ट्रोनॉट्स 11 अप्रैल को रात 8:07 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) उतर गए हैं, जिससे उनका ऐतिहासिक 10 दिनों का मिशन खत्म हो गया है।"

1972 के बाद यह पहला मौका है, जब इस तरह चंद्र मिशन से वापसी हुई है। स्पेस एजेंसी के मुताबिक इस मिशन में शामिल लोगों ने 690,000 मील से ज्यादा सफर किया। 10 दिन के इस मिशन की सफलता के बाद नासा आर्मेटिस-3 की तैयारी में जुट गया है। मौजूदा मिशन में अंतरिक्ष यात्री सिर्फ चंद्रमा के पास से गुजरे लेकिन अगले मिशन में यात्री चांद पर उतरेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER