Breaking News

गोकुल दूध संघ में 80 लाख रुपये फीस का विरोध


शहर 24 November 2026
post

गोकुल दूध संघ में 80 लाख रुपये फीस का विरोध

पुणे, 24 नवंबर । कोल्हापुर दूध संघ (कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ) में कानूनी प्रक्रिया में 80 लाख रुपये खर्च करने के सरकारी निर्णय का रवींद्र धंगेकर ने विरोध किया है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता और पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर ने पुणे में मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपनी ही महायुति सरकार के इस फैसले की आलोचना की।

गौरतलब है कि गोकुल दूध संघ में पिछले माह हुए 25 निदेशक मंडल के चुनाव में कांग्रेस नेता और एमएलसी

सतेज पाटिल के समर्थन वाले पैनल को 13 और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पैनल को 12 सीटें मिली थीं जबकि अध्यक्ष पद के लिए 14 सीटों की आवश्यकता थी। सीटों की कमी के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव रुक गया था।

10 नवम्बर को अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव को देखते हुय राज्य सरकार ने 6 नवंबर को मतदान के अधिकार के साथ 4 निदेशक मंडल की नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

सतेज पाटिल के पैनल ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी लेकिन अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश देने से मना कर दिया और निदेशकों को मतदान का अधिकार दिया था।

इस कानूनी प्रक्रिया में सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पैरवी की थी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर

को रोहतगी को एक दिन की फीस के रूप में 80 लाख रुपये मंजूर करने का आदेश जारी किया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER