Breaking News

हाफकिन इंस्टीट्यूट के निजीकरण के खिलाफ मनसे का विरोध प्रदर्शन


शहर 22 April 2026
post

हाफकिन इंस्टीट्यूट के निजीकरण के खिलाफ मनसे का विरोध प्रदर्शन

मुंबई, 22 अप्रैल । मुंबई के परेल स्थित हाफकिन बायो इंस्टीट्यूट का निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए मनसे ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

मनसे कार्यकर्ता हाफकिन इंस्टीट्यूट के बाहर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संस्थानों का सरकार निजीकरण कर रही है. सरकारी संस्थानों को आर्थिक मदद देकर बचाने की बजाए निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना के अध्यक्ष मनोज चव्हाण ने कहा कि हाफकिन महाराष्ट्र सरकार की एतिहासिक संस्था है. दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने का सम्मान इस संस्थान को मिला था। उसे रिलायंस ग्रुप को सौंपने की कोशिश की जा रही है। इससे इस संस्था पर रिलायंस का कब्जा हो जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER