रायन रिकेल्टन (नाबाद 123), विल जैक्स (46) और हार्दिक पांड्या (31) की ज़बरदस्त बैटिंग की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रन का बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए और हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया। इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 8 गेंद बाकी रहते 249 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 45 और ट्रैविस हेड ने 76 रन बनाए। ईशान किशन डक के तौर पर पवेलियन लौटे। फिर नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन पर आउट हुए। आखिर में क्लासेन ने नाबाद 65 और सलिल अरोड़ा ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई की ओपनिंग जोड़ी विल जैक्स और रायन रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। नीतीश कुमार रेड्डी ने आठवें ओवर में जैक्स को आउट करके इस जोड़ी का अंत किया। जैक्स ने 22 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। अगले ही ओवर में इशान मलिंगा ने सूर्यकुमार यादव (5) को आउट किया। नमन धीर ने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। इस बीच, रयान रिकेल्टन ने 44 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज सेंचुरी है।







