Breaking News

नेपाल के संसद में सांसदों को प्ले कार्ड और पर्चों के साथ सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन नहीं करने पर रोक लगा दी गई है।


विदेश 18 May 2026
post

नेपाल के संसद में सांसदों को प्ले कार्ड और पर्चों के साथ सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन नहीं करने पर रोक लगा दी गई है।

काठमांडू, 18 मई । नेपाल के संसद में सांसदों को प्ले कार्ड और पर्चों के साथ सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन नहीं करने पर रोक लगा दी गई है।सोमवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक के दौरान विपक्षी दल के सांसदों ने प्ले कार्ड के साथ विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआत में उन्होंने स्पीकर डीपी अर्याल के सामने जाकर प्ले कार्ड दिखाए और बाद में छाती पर पर्चे चिपकाकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।

इसी दौरान स्पीकर अर्याल ने संसद में प्ले कार्ड और पर्चों के जरिए विरोध प्रदर्शन न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विरोध करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन विरोध मर्यादा के भीतर रहकर किया जाना चाहिए। भविष्य में भी मर्यादित तरीके से विरोध करने को मैं आदेश के रूप में लेने का आग्रह करता हूं। स्पीकर ने इस तरह के प्रदर्शन को असंसदीय भी बताया। उन्होंने कहा कि पर्चा दिखाकर विरोध करने की परंपरा न तो हमारे कानूनों में है, न नियमावली में और न ही संसदीय अभ्यास में दिखाई देती है। इसलिए भविष्य में विरोध गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए। स्पीकर के निर्देश के बाद भी श्रम संस्कृति पार्टी के सांसद छाती पर पर्चे लगाए हुए ही सदन में बैठे रहे।

इससे पहले विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के तरफ से सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री सदन में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने जवाब दिया। आज सांसदों ने इसी विषय पर विरोध किया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER