Breaking News

कांकेर के सरोना में आसमान से बरस रही आग से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

post

कांकेर के सरोना में आसमान से बरस रही आग से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

कांकेर, 26 मई । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना गांव में हीट स्ट्रोक के कारण 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है। आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों एवं परिदाें का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। अब नौतपा में कांकेर में हीटवेव के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक कई चमगादड़ पेड़ों से अचानक नीचे गिरने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

कांकेर के राजमन ने बतया कि रोजाना सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो रही है, विगत 4 दिनों के भीतर करीब 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है। वही विशेषज्ञ इसे भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर मान रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ वन्यजीवों एवं परिदाें पर ही नहीं बल्कि इंसानों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER