Breaking News

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, इंग्लैंड को पहले टी 20 में 38 रन से हराया


खेल 29 May 2026
post

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, इंग्लैंड को पहले टी 20 में 38 रन से हराया

चेल्म्सफोर्ड, 29 मई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 8 विकेट पर 150 रन तक सीमित कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने पहले ही ओवर में कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

हालांकि इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। इंग्लैंड की गेंदबाज इज़ी वोंग का एक ओवर भारत के लिए मैच बदलने वाला साबित हुआ, जिसमें 27 रन बने। यास्तिका ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि जेमिमा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 69 रन की बेहतरीन पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि 14वें ओवर में दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने से इंग्लैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दीप्ति शर्मा की उपयोगी कैमियो पारी ने भारत को 188 रन तक पहुंचा दिया।
189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड ने पावरप्ले में केवल 43 रन बनाए।

एमी जोन्स ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया और हीदर नाइट के साथ साझेदारी कर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।

श्री चरणी ने महत्वपूर्ण साझेदारी तोड़ी, जबकि नंदनी शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम पांच ओवरों में इंग्लैंड केवल 30 रन ही जोड़ सकी और भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत: 20 ओवर में 188/7

जेमिमा रोड्रिग्स 69, यास्तिका भाटिया 54

लॉरेन बेल 3/34

इंग्लैंड: 20 ओवर में 150/8

एमी जोन्स 67

नंदनी शर्मा 3/34, क्रांति गौड़ 2/24

भारत 38 रन से विजयी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER