Breaking News

राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले दिलीप वलसे पाटिल, चर्चा गरमाई


शहर 04 June 2026
post

राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले दिलीप वलसे पाटिल, चर्चा गरमाई

मुंबई, 04 जून । पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से गुरुवार को राकांपा एपी के नेता और पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल मिले। इन दोनों नेताओं के बीच करीब घंटे भर चर्चा हुई, इससे राज्य में चर्चा गरमा गई है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों तरफ से कहा गया कि कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

राकांपा एपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने आज सुबह राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके घर 'सिल्वर ओक' पर मुलाकात की है। इसके बाद शरद पवार ने कहा, "राज्य के पूर्व गृह मंत्री और विधायक दिलीपराव वाल्से-पाटिल ने मुंबई में मेरे घर सिल्वर ओक पर मुझसे मुलाकात की। इस मौके पर, उन्होंने राज्य में प्याज के मुद्दे, कोऑपरेटिव सेक्टर और कोऑपरेटिव संस्थाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों के साथ-साथ रयत शिक्षण संस्था से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर गहरी चर्चा की।"

शरद पवार ने कहा कि इस बैठक में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल ने भी कहा कि वे कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चव्हाण से मिले थे। उन्होंने आज शरद पवार से मिलकर इसकी जानकारी दी। दिलीप वलसे ने कहा कि उन्हें दिल्ली से प्याज की कीमतों के बारे में निर्णय लेने का आश्वासन मिला है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार दस जून तक इस संबंध में निर्णय लने वाली है। इस बैठक में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में दोनों राकांपा, राकांपा एसी और राकांपा एपी के साथ आने की जोरदार चर्चा करीब छह माह पहले से हो रही है। हालांकि दोनों पार्टियों में अभी तक इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कुछ दिन पहले राकांपा एपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी। इसी वजह से आज दिलीप वलसे पाटिल और शरद पवार के बीच हुई बैठक के संदर्भ में दोनों पार्टियों के विलय को लेकर राजनीतिक हलके में जोरदार चर्चा की जा रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER