Breaking News

महाराष्ट्र के फोर्ट इलाके के एस्प्लेनेड न्यायालय में बम की धमकी से हडक़ंप


शहर 18 June 2026
post

महाराष्ट्र के फोर्ट इलाके के एस्प्लेनेड न्यायालय में बम की धमकी से हडक़ंप

मुंबई, 18 जून। महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके स्थित एस्प्लेनेड न्यायालय में गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। लेकिन तलाशी के बाद कहीं कुछ भी न मिलने से सुरक्षा बलाें सहित लाेगाें ने राहत की सांस ली। इस घटना में झूठी धमकी भेजने वाले की गहन तलाश की जा रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह फोर्ट इलाके में स्थित एस्प्लेनेड न्यायालय में एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए दावा किया कि अदालत परिसर में विस्फोटक लगाया गया है, जो जल्द ही फट जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने अदालत परिसर के हर हिस्से की गहन जांच की, लेकिन तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER