Breaking News

बेस्ट कर्मचारियों के समर्थन में बीएमसी कर्मियों ने दिखाई एकजुटता


शहर 22 June 2026
post

बेस्ट कर्मचारियों के समर्थन में बीएमसी कर्मियों ने दिखाई एकजुटता

मुंबई 22 जून: बेस्ट कर्मचारियों की लंबित मांगों का हल अभी तक शासन –प्रशासन स्तर पर नहीं निकल सका है। इसलिए बेस्ट कर्मियों की अनिश्चितकाल हड़ताल से मुंबई वासियों का बुरा हाल है। हड़ताल को दबाने की सरकार की कोशिश को देखते हुए मुंबई मनपा कर्मचारी संगठनों ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है और उन्होंने ने भी आंदोलन में उतरने की चेतावनी दी है। बेस्ट कर्मचारियों को सक्रिय समर्थन देने और मुंबई मनपा के कामगारों, कर्मचारियों और अधिकारियों के आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए सोमवार 22 जून शाम 4 बजे 'मनपा कामगार संघटना संघर्ष समिति' के पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई है। यह महत्वपूर्ण बैठक मुंबई स्थित म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के कार्यालय में आयोजित होगी। कर्मचारियों पर प्रशासन की कथित दमनात्मक कार्रवाई और दबाव के माहौल को देखते हुए इस बैठक में मनपा कर्मचारियों के भी बेस्ट कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने संबंधी बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि मनपा के सभी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होते हैं, तो मुंबई की आवश्यक सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। श्रमिक नेता अशोक जाधव, रमाकांत बने, रंगनाथ सातवसे, बाबा कदम, दिवाकर दलवी, सतीश राजगुरु, प्रकाश जाधव, त्रिशिला कांबले और रमेश भुतेकर सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER