Breaking News

लीची खाने से पहले सावधान! फायदे ही नहीं, खाली पेट खाने से हो सकता है बड़ा नुकसान

post

लीची खाने से पहले सावधान! फायदे ही नहीं, खाली पेट खाने से हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम, तरबूज, खरबूजा और लीची जैसे फलों की भरमार दिखाई देने लगती है. इनमें लीची अपनी मिठास, रस और स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद होती है.

पोषण विशेषज्ञ भी इसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल मानते हैं, लेकिन एक तरफ जहां यह शरीर को फायदा पहुंचाती है तो दूसरी तरफ यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है.

लीची क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद?

लीची में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें फाइबर, पोटैशियम, कॉपर और कई प्रकार के प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके चलते लीची को त्वचा, हृदय और सामान्य स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है.

लीची खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं

वैज्ञानिकों के अनुसार, लीची में मौजूद विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है. एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है.

फाइबर आंतों की समस्या को दूर करता है और कब्ज जैसी परेशानी से राहत दिलाता है. पोटैशियम के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है.

कब बन सकती है लीची नुकसान का कारण?

में यह भी पाया गया है कि कच्ची या अधपकी लीची में कुछ प्राकृतिक रसायन मौजूद होते हैं, जिनमें हाइपोग्लाइसिन-ए और मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल ग्लाइसिन जैसे तत्व शामिल हैं.

ये सामान्य तौर पर लोगों के लिए बड़ी समस्या नहीं बनते, लेकिन कुछ खास स्थितियों में इनका असर गंभीर हो सकता है, जैसे, लंबे समय से भूखे रहने या फिर सुबह खाली पेट ज्यादा लीची खा लेना.

वैज्ञानिक का क्या कहना है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है. जब व्यक्ति भोजन नहीं करता, तो शरीर पहले से जमा ऊर्जा का उपयोग करता है, लेकिन यदि शरीर में ऊर्जा का भंडार पहले से ही कम हो, तब समस्या बढ़ सकती है.

में मौजूद कुछ रसायन शरीर की उस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके जरिए शरीर जरूरत पड़ने पर नई ग्लूकोज बनाता है. नतीजा, रक्त में शुगर का स्तर तेजी से गिर सकता है. इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है.

ब्लड शुगर कैसे गिराती है लीची?

जब ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो जाता है, तो उसका सबसे बड़ा असर दिमाग पर पड़ता है. दिमाग ऊर्जा के लिए मुख्य रूप से ग्लूकोज पर निर्भर रहता है. अगर पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलती, तो व्यक्ति को कमजोरी, बेहोशी या दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

विशेषज्ञों का कहना है कि लीची समस्या तब पैदा होती है, जब इसे खाली पेट, बहुत ज्यादा मात्रा में या कुपोषण जैसी परिस्थितियों में खाया जाता है. सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति यदि संतुलित मात्रा में भोजन के बाद लीची का सेवन करता है, तो उसे इस फल में मौजूद तत्व और एंटीऑक्सीडेंट का लाभ मिलता है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER