Breaking News

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात


देश 26 June 2026
post

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

नई दिल्ली, 26 जून । संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की।

किरेन रिजिजू ने एक्स पर कहा, "मैं दिल्ली में परम पावन दलाई लामा का हाल-चाल जानने गया था। उन्हें अच्छे मूड में और हाल ही में घुटने की सर्जरी के बाद तेज़ी से ठीक होते देखकर बहुत खुशी हुई। मैंने उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह, उनकी करुणा, बुद्धिमानी और विनम्रता से प्रेरित होकर लौटा।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में गत् 8 जून को दलाई लामा के बाएं घुटने की सर्जरी हुई थी, जो सफल रही।

You might also like!


RAIPUR WEATHER