Breaking News

जालना जिले में दो एस टी बसों की टक्कर, स्कूली छात्रों समेत 30 यात्री घायल


शहर 04 July 2026
post

जालना जिले में दो एस टी बसों की टक्कर, स्कूली छात्रों समेत 30 यात्री घायल

मुंबई, 04 जुलाई । महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड़-वाडीगोद्री रोड स्थित शहापुर इलाके में गुलनदी पुल पर शनिवार को सुबह महाराष्ट्र राज्य एसटी महामंडल(एसटी) की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूली छात्रों समेत 30 यात्री घायल हुए हैं। इन सभी को अंबड़ के सरकारी अस्पताल में कराया गया है। इस घटना की छानबीन अंबड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एक एसटी बस 'मानव विकास मिशन' के स्कूली छात्रों को लेकर भांबरी से अंबड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान शहापुर इलाके में यह बस दूसरी दिशा से आ रही दूसरी बस से आमने-सामने टकरा गई। मानव विकास बस में करीब 25 से 30 छात्र थे, जबकि दूसरी बस में 12 से 15 यात्री सवार थे। इस टक्कर में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल छात्रों और बस में सवार अन्य यात्रियों को तुरंत अंबड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायलों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस घटना में दोनों बसों के चालक घायल हो गए हैं, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER