Breaking News

विवेचना में लापरवाही पर नैला चौकी के उपनिरीक्षक निलंबित, एसपी की सख्त कार्रवाई

post

विवेचना में लापरवाही पर नैला चौकी के उपनिरीक्षक निलंबित, एसपी की सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 20 जुलाई । जिले में विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने नैला चौकी में पदस्थ उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान के जिम्मे चौकी नैला, थाना जांजगीर में दर्ज अपहरण, चोरी, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों की विवेचना थी। जांच में पाया गया कि उन्होंने इन प्रकरणों की विवेचना और निराकरण को लंबे समय तक बिना किसी उचित कारण के लंबित रखा तथा प्रकरणों के प्रति अपेक्षित गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय नहीं दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है।
 एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER