Breaking News

ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा


देश 28 July 2026
post

ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा

रांची, 28 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश दी। कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारकर दस्वावेजों की तलाश शुरू कर दी है।

कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना मिली है कि लव सिंह व उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन व भंडारण से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

बताया गया है कि ईडी की टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के घर भी पहुंची है। रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया है। ईडी की टीम उनके घर के बाहर है। उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर 2025 को ईडी ने एलबी सिंह व उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये की नगदी मिली थी। ईडी को छानबीन में अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित साक्ष्य मिले थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER