काठमांडू, 31 जुलाई। नेपाल के सुनसरी के देवानगंज में हुई हिंसा से मधेश प्रदेश के अन्य जिलों में तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी ने राजविराज क्षेत्र में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले गुरुवार रात 10 बजे से बोदेबरसाइन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था। जिला सुरक्षा समिति के निर्णय पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजविराज क्षेत्र में भी अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है।
मुख्य जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने कहा कि कर्फ्यू अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कर्फ्यू का उल्लंघन करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आम नागरिकों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उधर, बोदेबरसाइन नगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे से ही अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है। नेपाली सेना गश्त कर रही है। सप्तरी में गुरुवार को प्रदर्शन के बाद प्रशासन चौकस है।
Breaking News
- शहीद ऊधम सिंह: अदम्य साहस की अमर गाथा ,मातृभूमि के अमर सपूत
- सुरों के बादशाह को विनम्र श्रद्धांजलि,मधुरता की अनंत पहचान
- प्रेमचंद जयंती: विचारों की अमर विरासत उपन्यास सम्राट प्रेमचंद को शत-शत नमन
- ISRO में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया
- सूखे नारियल के गोले-फेंकने की बजाय स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाए जा सकते हैं।
- अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है।
- एफडीए के 29 अधिकारियों के बगावती तेवर, मुंढे के खिलाफ मंत्री झिरवल से शिकायत
- बिजली बिल बकाया, चार्जिंग बंद, बेस्ट की ई-बस सेवा प्रभावित
- तेज बारिश ने खोली निर्माण गुणवत्ता की पोल, कमारपारा का सड़क संपर्क टूटा
- राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य
नेपाल के सुनसरी में हिंसा से मधेश प्रदेश के कई जिलों में तनाव, राजविराज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया







