गुवाहाटी, 02 अगस्त। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है। शिवसागर जिले में विनाशलीला चारों ओर दिखाई दे रही है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ऊपरी असम के चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में जिंदगी अभी भी पटरी पर लौटती दिखाई नहीं दे रही है। सबसे बुरा हाल शिवसागर जिले का है। प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी एवं निजी स्तर पर कार्य चल रहा है। बावजूद लोग अपने घरों में जा नहीं पा रहे हैं। बाढ़ ने सब कुछ उनका तबाह कर दिया है।
राज्य सरकार के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कृषि विभाग किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की योजना बना रहा है। कारण वर्तमान समय में अब धान की खेती करना संभव नहीं है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पहली अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार दिखौ नदी (शिवसागर) एवं धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। हालांकि, शनिवार को कहीं से भी किसी के मृत होने की कोई सूचना नहीं मिली। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 82 है।
बाढ़ से वर्तमान समय में अभी भी कुलसात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं, जबकि, शुक्रवार को प्रभावित जिलों की संख्या पांच थी। बाढ़ प्रभावित जिलों में गोलाघाट, शिवसागर, चराईदेव, बजाली, धेमाजी, शोणितपुर और जोरहाट हैं। बाढ़ से सात जिलों के 20 राजस्व मंडलों के कुल 349 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 178837 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 15060 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।
राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 44 राहत शिविर एवं 17 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 61 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 11489 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5569 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है। प्रभावित इलाकों में शनिवार को राज्य सरकार ने कुल 79 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान तीन नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
Breaking News
- जनसेवा का पर्याय: पंडित रविशंकर शुक्ल
- ऋतिक रोशन पर बरसीं कंगना रनौत
- सौर शक्ति से बदलेगा भारत का ऊर्जा परिदृश्य, PM-SSY से फ्लोटिंग सोलर को नई रफ्तार
- विधायक ने की एमजीएम से डिमना लेक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग
- मानसून में कंट्रोल हो सकती है पेट से जुड़ी समस्याएं
- CWG 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी, भारत ने रिकॉर्ड तोड़ सुपर सैटरडे का आनंद लिया।
- बिलासपुर में आज ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री साव होंगे मुख्य अतिथि
- नेपाल सरकार का संगठनों से समझौता, हिंदू राष्ट्र पर तीन महीने में सर्वदलीय चर्चा शुरू करने पर सहमति
- अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना रद की, ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा
- उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
असम के धेमाजी और शिवसार जिले में नदियां फिर उफान पर







