Breaking News

संसद आज कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर विचार करेगी।


देश 04 August 2026
post

संसद आज कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर विचार करेगी।

लोकसभा में आज बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पर चर्चा होनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस विधेयक को पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें बैंकर्स बुक्स से संबंधित साक्ष्यों के लिए कानून बनाने और इसे समकालीन डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के अनुरूप बनाने का प्रावधान है। वित्त मंत्री द्वारा आज ही निचले सदन में कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 भी पेश किए जाने का कार्यक्रम है।

कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक में भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन का भी प्रावधान है। वहीं, विनियोग (संख्या 3) विधेयक का उद्देश्य 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुछ सेवाओं पर खर्च की गई राशि को पूरा करने के लिए भारत की संचित निधि से धन के विनियोजन को अधिकृत करना है।

इस बीच, राज्यसभा में आज जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा होने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को पेश करने वाले हैं, जिसका उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में और संशोधन करना है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER