Breaking News

'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर लौटे कालीन भैया


मनोरंजन 11 August 2026
post

'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर लौटे कालीन भैया

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर जारी कर दिया है। लोकप्रिय वेब सीरीज की दुनिया अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे चर्चित किरदारों की वापसी देखने को मिलती है। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके दमदार संवाद, डार्क ह्यूमर और जबरदस्त एक्शन के साथ कहानी का दायरा भी पहले से बड़ा नजर आ रहा है।

फिल्म की कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और उस पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बार पुराने किरदारों के सामने कुछ नए दावेदार भी चुनौती पेश करते दिखाई देंगे। ट्रेलर में पूर्वांचल की दुनिया से आगे बढ़कर नए लोकेशन और बड़े सिनेमाई कैनवास की झलक मिलती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी दर्शकों के बीच पहुंचेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER