Breaking News

जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा


मनोरंजन 15 August 2026
post

जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

बॉलीवुड की देशभक्ति फिल्मों में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो कहानी खत्म होने के बाद भी लोगों की जुबान पर बने रहते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का 'हाउस द जोश?', राजी का 'वतन के आगे कुछ नहीं, खुद भी नहीं,' और चक दे! इंडिया का 'सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है-'इंडिया' जैसे डायलॉग जोश भर देते हैं। 15 अगस्त के मौके पर ऐसे ही 10 चर्चित डायलॉग और उनसे जुड़े सीन जानते हैं। उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक- फिल्म का एक डायलॉग 'ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा... ये नया हिंदुस्तान है... ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी' परेश रावल ने बोला था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। उरी में भारतीय जवानों पर आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई की तैयारी के दौरान यह डायलॉग फिल्म में दिखाया जाता है। फिल्म में परेश रावल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जिसे वास्तविक जीवन के एनएसए अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जाता है। इस सीन के बाद भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी और मिशन की तरफ बढ़ती है।

राजी : फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार सहमत का एक डायलॉग आता है, जिसमें वह कहती है, 'वतन के आगे कुछ नहीं, खुद भी नहीं'। दरअसल, मेघना गुलजार की फिल्म में सहमत एक भारतीय लड़की है, जो 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के एक सैन्य परिवार में शादी करके वहां से भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है। उसके सामने एक तरफ उसका परिवार और निजी रिश्ते हैं, दूसरी तरफ देश के लिए उसकी जिम्मेदारी। इस दौरान यह डायलॉग सामने आता है।

चक दे! इंडिया : फिल्म में शाहरुख खान का किरदार कबीर खान भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के अंदर जोश भरने के लिए एक डायलॉग बोलता है- "मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं, न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है... इंडिया'... फिल्म में टीम की खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से आती हैं और शुरुआत में अपनी पहचान को लेकर आपस में बंटी हुई हैं। कबीर उन्हें समझाता है कि मैदान पर वे अपने-अपने राज्य के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए खेल रही हैं।

गदर : एक प्रेम कथा फिल्म में सनी देओल के किरदार तारा सिंह का डायलॉग 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा' काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और उसके बाद तारा सिंह के अपने परिवार को वापस लाने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीन में तारा सिंह अपने देश के प्रति गर्व जाहिर करता है। उसका यह मजबूत अंदाज लोगों के दिल को छू गया था। सैम बहादुर : फिल्म का डायलॉग 'अमृतसर की पैदाइश हूं, बीवी बॉम्बे की है, दिल्ली में काम करता हूं, इससे ज्यादा इंडियन क्या हो सकता हूं?' विक्की कौशल ने बड़े ही बेबाक अंदाज में बोला था। विक्की फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर और उनके व्यक्तित्व को दिखाया गया है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER