Breaking News

आइए जानते हैं दूध वाले बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

post

आइए जानते हैं दूध वाले बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

त्योहारों पर बेसन के लड्डू सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक हैं। आमतौर पर बेसन, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाले लड्डू तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन इस बार कुछ अलग स्वाद के लिए दूध और मलाई से तैयार बेसन के लड्डू जरूर ट्राई करें। दूध और मलाई मिलाने से लड्डू का स्वाद और भी बढ़ जाता है और ये मुंह में जाते ही घुलने लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए मावा की जरूरत नहीं पड़ती।

रक्षाबंधन जैसे खास त्योहार पर घर में बने ये लड्डू भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने का काम करेंगे। आइए जानते हैं दूध वाले बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री 2 कप मोटा या दानेदार बेसन आधा कप दूध आधा कप मलाई 1 कप देसी घी 1 कप बूरा या तगार काजू और बादाम (बारीक कटे हुए) 1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन को बिना घी डाले धीमी आंच पर भून लें। बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। करीब 10 मिनट तक भूनने के बाद जब बेसन का रंग हल्का बदल जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि बेसन अच्छी तरह भुन चुका है। इसे एक बर्तन में निकाल लें।

अब लड्डू के लिए बूरा तैयार करें। अगर बाजार का बूरा नहीं है तो घर पर चीनी से तगार बना सकते हैं। इसके लिए एक कप चीनी में आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। लगातार चलाने से चीनी सफेद और दानेदार होने लगेगी। इसे ठंडा करके इस्तेमाल करें। इसके बाद बेसन में आधा कप दूध और आधा कप मलाई डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे बेसन का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब कड़ाही में 2 से 3 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें बेसन का मिश्रण डाल दें। गैस की आंच धीमी से मध्यम रखें और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें। धीरे-धीरे इसमें बचा हुआ घी डालते जाएं। बेसन को अच्छी तरह भूनने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे और मिश्रण घी छोड़ने लगे तो इसे गैस से उतार लें। अब इसमें कटे हुए काजू-बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला दें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथ से छूने लायक रह जाए तो इसमें तैयार किया हुआ बूरा डालकर अच्छे से मिलाएं। अब हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लें। कुछ समय रखने के बाद लड्डू पूरी तरह सेट हो जाएंगे। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER