सोशल मीडिया पर बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य
विभाग एवं कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिलों को लेकर प्रसारित की जा रही जानकारी
के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। सोशल मीडिया पर
प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति से परे है। जिले में स्वास्थ्य विभाग
से संबंधित बिलों की आवश्यक प्रक्रिया लगातार की जा रही है। जिला कोषालय में
प्रस्तुत स्वास्थ्य विभाग के समस्त बिल जिसमें वेतन संबंधी बिल भी शामिल हैं को
आवश्यक प्रक्रिया के बाद treasury द्वारा clear
किया गया गया है। वर्तमान में treasury में
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई बिल लंबित नहीं है
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से
संबंधित डाटा एंट्री की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है। जिले में गर्भवती महिलाओं के
एएनसी (ANC) चेकअप से संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री एवं
उसका सत्यापन आवश्यक है, ताकि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य
स्थिति की समय पर निगरानी करते हुए उन्हें आवश्यकता के अनुसार बेहतर उपचार एवं
स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी प्रकार छोटे बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण
की जानकारी का रिकॉर्ड एवं डाटा एंट्री भी आवश्यक है, जिससे
बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित वित्तीय एवं
विभागीय प्रक्रियाओं को नियमानुसार समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। साथ ही
स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी एवं हितग्राहियों को समय पर सेवाओं का लाभ
सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक डाटा संधारण एवं डाटा एंट्री पर भी विशेष ध्यान दिया
जा रहा है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी
के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय तथ्यात्मक एवं अधिकृत जानकारी पर
विश्वास करने की अपील की है।
Breaking News
- सिलतरा में रोड सेफ्टी क्लास, सड़क सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता का संदेश
- मुख्यमंत्री ने किया ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ पुस्तक का विमोचन
- भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी: विष्णु देव साय
- फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी को लेकर उत्साहित शुभमन गिल, बोले- हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह
- लोकयान 26 अभियान के तहत आईएनएस सुदर्शनी लिस्बन पहुंची।
- ईरान ने पड़ोसी देशों को अमेरिका के आर्थिक युद्ध में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी है और तेल मार्गों को लेकर कार्रवाई की धमकी दी है।
- अगले सप्ताह बाजार का रुख: फ़ेड चेयर के भाषण और कच्चे तेल पर नज़र
- मोहसिन खान ने तमन्ना संग की सगाई रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल
- नेपाल में सरकार गठन के पांच महीने बाद भी 31 में से 21 राजदूतावास राजदूतविहीन
- पुत्रदा एकादशी का महत्व: व्रत, पूजा और सकारात्मक जीवन का संदेश
छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग के बिलों को लेकर अफवाहों पर विराम, जिला प्रशासन ने स्थिति की स्पष्ट







