भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों
के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक विवादित घटना सामने आई। मैच के दौरान कुछ
पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को लेकर
आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि, भारतीय
खिलाड़ी ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने खेल से आलोचकों को करारा जवाब
दिया।प्रवासी नेटवर्क जुड़ें घटना उस समय की है जब क्रांति गौड़ बाउंड्री लाइन के
पास फील्डिंग कर रही थीं। स्टैंड में मौजूद कुछ पाकिस्तानी समर्थकों ने उनका ध्यान
भटकाने के उद्देश्य से आवाजें लगाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ
दर्शक चिल्लाते हुए कह रहे थे, "लड़का खेल रहा है...
लड़का। ओए लड़के, इधर आ।"
इन टिप्पणियों का संबंध क्रांति गौड़ के खेल से नहीं, बल्कि उनके लुक को लेकर किया गया था। कुछ दर्शक भारतीय खिलाड़ी को मानसिक
रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसका उन पर
कोई असर नहीं पड़ा। क्रांति गौड़ ने खेल से दिया जवाब मैदान पर क्रांति गौड़ ने
फैंस की टिप्पणियों को नजरअंदाज किया और पूरी एकाग्रता के साथ अपना प्रदर्शन जारी
रखा। युवा गेंदबाज ने दिखाया कि वह दबाव की परिस्थितियों में भी अपने खेल पर ध्यान
केंद्रित रख सकती हैं।
Breaking News
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं धनिए की पत्तियां
- क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी
- पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा
- नेपाल ने पहली बार ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी आपात वित्तीय सहायता
- वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा, होर्मुज में एक-दूसरे के तेल टैंकरों पर हमला
- रायपुर : गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
- रायपुर में आज से सजेगा ‘लोकरंग पर्व’, तीन दिनों तक बिखरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग
- मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- पेरिस में भारतीय पवेलियन में लगी 'हूज नेक्स्ट' प्रदर्शनी का उद्घाटन
क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी







