क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 20 सितंबर । सुरक्षा बलों ने कलात के पास एनएच-25 पर अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। बलों ने 23 बंधकों को भी छुड़ा लिया। पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया एवं जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने आज सुबह जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की ट्रैफिक रोकने और आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए और 23 बंधकों को छुड़ाया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार, आतंकवादियों ने यात्रियों को अगवा करने, जबरन वसूली करने और गाड़ियां छीनने के लिए हाइवे पर एक अस्थायी नाका लगाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और गोलीबारी के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया। नाके से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
आईएसपीआर के अनुसार, घटनास्थल से छह ट्रक, तीन बसें और दो कारें बरामद की गईं। आतंकवादियों के खिलाफ यह सफलता 'ऑपरेशन रद्दुल फितना 3' के तहत मिली। शनिवार को सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पंजगुर और चगाई जिलों में अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया।
सूत्रों के मुताबिक, पंजगुर के गोवारगो इलाके में पांच, जबकि चगाई के अमीनबाद और सियाह चांग इलाकों में छह आतंकी मारे गए। बावजूद इसके
बलोचिस्तानहिंसा का बड़ा केंद्र बना हुआ है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि खारान में कॉलेज रोड पर आतंकवादियों ने एक यात्री वाहन को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया, जिसमें 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Breaking News
- बच्चों में क्यों बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या?
- कोल इंडिया का विविधीकरण अभियान तेज, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में बढ़ाया निवेश
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, मोहन चरण माझी से करेंगे मुलाकात
- एशियाई खेल: सुचिका तारियाल ने पदक पक्का किया, एमएमए के सेमीफाइनल में पहुंचीं
- बलोचिस्तान में सेना ने हाइवे रोके आतंकियों पर गोली चलाई, पांच की मौत, 23 बंधक छुड़ाए
- वाराणसी में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
- मप्र के आगर मालवा जिले में ओडिशा के श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, 8 की मौत
- फसल बीमा योजना में पश्चिम बंगाल पूरे देश में दूसरे स्थान पर, पहले चरण में 32 लाख किसानों का पंजीकरण
- मुंबई के सात जलाशयों में 97.72% पानी का स्टॉक, विहार समेत कई जलाशय लगभग फुल
बलोचिस्तान में सेना ने हाइवे रोके आतंकियों पर गोली चलाई, पांच की मौत, 23 बंधक छुड़ाए







