Breaking News

दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय विचार आज भी मार्गदर्शक : नितिन नवीन


देश 25 September 2026
post

दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय विचार आज भी मार्गदर्शक : नितिन नवीन

नई दिल्ली, 25 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार आज भी समावेशी विकास और जनकल्याण की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

नितिन नवीन ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन और दर्शन के आधार पर ऐसी विकास दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना प्रमुख था। दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और देश के समग्र विकास की स्पष्ट दृष्टि दिखाई देती है।

वहीं, भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज शामिल रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER