Breaking News

जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में 328 विद्यार्थियों की हुई जांच


छत्तीसगढ़ 26 September 2026
post

जगदलपुर के चार बालक छात्रावासों में 328 विद्यार्थियों की हुई जांच

जगदलपुर, 26 सितंबर । बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित विभिन्न बालक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से शहरी स्वास्थ्य दल द्वारा शनिवार काे एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत शहर के चार प्रमुख छात्रावासों में पहुंचकर कुल 328 छात्रों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच दल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विराट तिवारी सहित शैलेंद्र सिंह सचिन वैद्य और मीना शामिल रहे, जिन्होंने प्रत्येक छात्रावास में उपस्थित बच्चों की शारीरिक जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

शिविर के दौरान पंडित मोतीलाल नेहरू बालक छात्रावास में सर्वाधिक 164 छात्रों की जांच की गई, जिनमें से 22 छात्र सर्दी-खांसी, 2 उल्टी-दस्त और 3 बुखार से पीड़ित मिले। वहीं 23 बच्चों की जांच आरडी किट से की गईए जबकि 09 छात्रों में दृष्टि दोष पाए जाने पर उन्हें चश्मे के लिए चिन्हित किया गया। गंभीर व अन्य लक्षणों के आधार पर यहाँ के 16 विद्यार्थियों को बेहतर इलाज हेतु उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। इसी क्रम में प्री.मैट्रिक विशिष्ट अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में उपस्थित सभी 97 छात्रों का परीक्षण संपन्न हुआ जहां 12 बच्चों में सर्दी-खांसी, 03 में उल्टी-दस्त 02 में बुखार के लक्षण मिले और 12 छात्रों की जांच आरडी किट द्वारा की गई। यहां 08 बच्चों को नजर के चश्मे के लिए चिन्हित कर 03 छात्रों को आगे के उपचार हेतु रेफर किया गया।

इसके अलावा प्री.मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में दर्ज 40 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाए जिसमें 04 बच्चे सर्दी-खांसी, 1 उल्टी-दस्त तथा 02 बुखार से ग्रसित पाए गए। यहाँ 11 बच्चों की आरडी किट से जांच की गईए 6 छात्रों में दृष्टि दोष देखा गया और 04 बच्चों को उच्च संस्थान रेफर किया गया। वहीं नवीन प्री.मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में पहुंचे स्वास्थ्य दल ने 27 छात्रों का परीक्षण कियाए जिसमें 04 छात्र सर्दी-खांसी, 02 उल्टी-दस्त व 01 बुखार से पीड़ित मिलेए साथ ही 8 बच्चों की आरडी किट से जांच के बाद 1 बच्चे को चश्मे हेतु चिन्हित कर 03 छात्रों को रेफरल सुविधा दी गई।

पूरे शिविर के दौरान कुल 54 बच्चों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई तथा कुल 24 छात्रों में दृष्टि दोष की पहचान कर उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई। इसके साथ ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे कुल 26 जरूरतमंद बच्चों को विशेषज्ञ उपचार हेतु उच्च अस्पतालों में भेजा गया है। जांच के उपरांत स्वास्थ्य दल ने छात्रों को मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाले संक्रमणों से बचाव नियमित रूप से हाथ धोने शुद्ध पेयजल का सेवन करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। छात्रावास अधीक्षकों ने स्वास्थ्य दल के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER