मुंबई, 10 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार, यानी 10/11 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान उपनगरीय खंड पर माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10/11 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि को माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 00:25 बजे से 04:25 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फ़ास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को अंधेरी/सांताक्रुज़ एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाएं।
Breaking News
- उत्पादों की गुणवत्ता और नियमों के पालन की जांच के लिए कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों व मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण
- भाजपा ने राहुल गांधी पर राष्ट्रपति को सड़क पर किए जा रहे प्रदर्शन में घसीटने की कोशिश का लगाया आरोप
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
- शंघाई मास्टर्स: चीन ओपन में अयोग्य घोषित होने के बाद मेदवेदेव की जीत से वापसी
- सारंगढ़ : चांटीपाली जंगल में लूटपाट का फरार आरोपित रायगढ़ से गिरफ्तार, नकदी और माेटरसाइकिल जब्त
- नासा ने अपनी अगली पीढ़ी के कमर्शियल स्पेस स्टेशन के लिए निजी अंतरिक्ष कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
- ‘तरंग शक्ति-2026’ : रक्षा मंत्री ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों और मित्र देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की घोषणा कर प्रशंसकों को खास सरप्राइज दिया
- RBI ने भारतीय रुपये को सहारा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की
- माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक
माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक
.jpeg)






