नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये के मूल्य में खासी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) घरेलू मुद्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव पर लगाम लगाने के प्रयास जारी रखेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित 'ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम-2026' में एक पैनल चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरबीआई डॉलर के मुकाबले रुपये की किसी खास कीमत को तय या डिफेंड करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ बाजार में अस्थिरता को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के हाल के उपायों से रुपये को समर्थन मिला है। रुपये के मूल्य में सोमवार को एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि शुरुआती कारोबार में मंगलवार को रुपया मजबूत होकर 94.96 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है, जबकि देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है। वित्त मंत्री ने कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव की प्रमुख वजह बाहरी चुनौतियां हैं, जबकि केंद्र सरकार देश के भीतर व्यापक आर्थिक बुनियादी कारकों को मजबूत बनाए रखने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजकोषीय अनुशासन निवेशकों के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। हालांकि, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की घट-बढ़ चुनौती बनी हुई है, सरकार इस पर ध्यान देगी।
रिजर्व बैंक ने रुपये में गिरावट थामने के लिए पिछले हफ्ते कई उपायों की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने सरकारी तेल एवं गैस विपणन कंपनियों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू करने की घोषणा की, जिससे डॉलर की उनकी मांग हाजिर बाजार से हट सकेगी। इसके अलावा रुपये से जुड़ी सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव कारोबार के नियम भी कड़े किए गए। आरबीआई ने बैंकों से दो लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की डॉलर खरीद पर 20 फीसदी का आरक्षित प्रावधान करने को भी कहा है।
Breaking News
- IIT खड़गपुर ने AI ट्यूटर और GATE-JAM की मुफ्त तैयारी का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
- कचरे से सीबीजी उत्पादन के लिए टास्क फोर्स गठित करें: मुख्यमंत्री
- चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख भारत का, आपके खंडन से स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा
- एसआईआर में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल
- 'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज
- रणजी ट्रॉफी : मोहम्मद सिराज की अगुआई में हैदराबाद ने त्रिपुरा को पारी और 40 रन से रौंदा
- रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रोकने के प्रयास जारी रखेगा आरबीआई : सीतारमण
- भारत और रूस की नौसेनाओं के आधुनिक युद्धपोत समुद्र में एक साथ आएंगे नजर
- संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के हमले लोकतंत्र के लिए चिंताजनक : शेखावत
- नमामि गंगे: प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन करने वाले उद्योग 39 से बढ़कर 86 फीसदी हुए
रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रोकने के प्रयास जारी रखेगा आरबीआई : सीतारमण







