Breaking News

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।


छत्तीसगढ़ 24 October 2026
post

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

रायपुर, 24 अक्टूबर । बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने 27 28 और 29 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 24 अक्टूबर तक अवदाब , 25 अक्टूबर तक गहन अवदाबऔर 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 28 अक्टूबर के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है।

इस चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को बस्तर संभाग और आसपास के इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश देखी जा सकती है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, इस तूफानी सिस्टम के कारण होने वाली बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे आने वाले दिनों में ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसारपिछले 24 घंटों में बेमेतरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सभी इलाके में बारिश की गतिविधियां थमी हुई है. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER