Breaking News

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।


व्यापार 18 November 2026
post

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।

नई दिल्ली, 18 नवंबर । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो दिन की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 429 अंक और निफ्टी में 141अंकों की गिरावट है।

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 429.22 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 82,102.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 141.25अंक 0.56 टूटकर 25,246.15 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के

शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी देखने

को मिल रही है।

बीएसई का सेंसेक्स 17 नवंबर तक इस महीने में करीब 11 फीसदी और एनएसई का निफ्टी 10 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.69 फीसदी गिरकर 92.53 डॉलर प्रति बैरल पर है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 427.40 अंक यानी 0.52 फीसदी

उछलकर 82,532.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी भी 96.30 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 25,387.40 अंक पर बंद हुआ था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER