लखनऊ, 22 नवंबर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि जब आप नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे तो आपकी डिग्री आपको पहला अवसर दिलाएगी। उसके बाद आपकी पहचान आपके स्किल से होगी, आपकी सीखने की क्षमता से बनेगी। इसलिए अपने लिए नए रास्ते बनाने से मत डरिए। उन रास्तों पर अकेले चलने से भी मत घबराइए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी डिग्री आपकी पहचान नहीं है। अपनी रुचि और अपनी क्षमता को पहचानिए और उसी के अनुसार अपनी पहचान बनाइए। आज आप सभी विद्यार्थी अपने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं। आपके हाथों में डिग्री है। आपके सामने संभावनाओं से भरा एक नया संसार है। मेहनत और लगन से जो चाहें, वह हासिल किया जा सकता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हमने मेक इन इण्डिया की शुरुआत की ताकि हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। हमने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ शुरू की, ताकि युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिल सके। हमने ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना की, ताकि हमारे देश के युवा शोध कर सकें। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार कर रही है। कौशल विकास का इकोसिस्टम तैयार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Breaking News
- मोदी और मुर्मु को बालेन्द्र शाह देंगे नेपाल की दो ऐतिहासिक धरोहरों की प्रतिमाएं
- डिग्री अवसर देगी, पहचान आपके स्किल से होगी : राजनाथ सिंह
- CII ने 2047 तक भारत के $26.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियल सेक्टर में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया
- नीदरलैंड के विदेश मंत्री विदेश मंत्री जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे
- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक दुर्गादास
- सर्दियों में गाजर का हलवा खाने के फायदे
- ऋषभ पंत चारों SENA देशों में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने
- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज पहुंचेंगे रायपुर
- हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत
डिग्री अवसर देगी, पहचान आपके स्किल से होगी : राजनाथ सिंह







