Breaking News

छग लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 3921 अभ्यर्थी चयनित |

post

छग लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 3921 अभ्यर्थी चयनित |

रायपुर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का नतीजा बीती देर रात जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को हुई थी । लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर विज्ञापित पदों का 15 गुना अर्थात 3975 अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाना था, परंतु वर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।

आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई के बीच आयोजित की जाएगी।राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट, जिसमें अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ वर्ग, कट ऑफ अंक आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER