Breaking News

नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ


विदेश 26 March 2026
post

नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ

काठमांडू, 26 मार्च । नेपाल में प्रतिनिधि सभा के नव-निर्वाचित सदस्यों ने गुरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। सिंहदरबार स्थित संघीय संसद के निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय भवन में प्रोटेम स्पीकर अर्जुन नरसिंह केसी ने नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार शपथ ग्रहण नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 99 और अनुच्छेद 91(5) तथा प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम, 2017 की धारा 75 के तहत अनिवार्य है। संसद सचिवालय ने पहले ही सांसदों से अनुरोध किया था कि वे औपचारिक पोशाक या अपनी सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाले वस्त्र पहनकर समारोह में उपस्थित हों। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, रोस्ट्रम, सभामुख (स्पीकर) की कुर्सी तथा महासचिव, सचिवों और अन्य सचिवालय अधिकारियों के लिए निर्धारित स्थान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई थीं।

प्रतिनिधि सभा के 5 मार्च को हुए चुनाव में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी 182 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद नेपाली कांग्रेस को 38 सीटें, यूएमएल को 25, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को 17, श्रम संस्कृति पार्टी को 7 और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 5 सीटें प्राप्त हुईं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER