Breaking News

जयशंकर ने फ्रांस में जी 7 विदेशमंत्रियों से वैश्विक शासन में सुधार पर चर्चा की


विदेश 27 March 2026
post

जयशंकर ने फ्रांस में जी 7 विदेशमंत्रियों से वैश्विक शासन में सुधार पर चर्चा की

पेरिस, 27 मार्च । भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने फ्रांस में हो रहे जी 7 विदेशमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने 'वैश्विक शासन में सुधार' विषयक सत्र को संबोधित किया। हालांकि भारत जी7 का सदस्य नहीं है। इस आयोजन के अध्यक्ष के नाते फ्रांस ने भारत को आमंत्रित किया है। फ्रांस के बुलावे जयशंकर कल रवाना हुए। यह बैठक राजधानी पेरिस के पास वॉक्स-डे-सेर्ने एबे में हो रही है।

जयशंकर ने बैठक के कुछ फोटोज और अपनी सहभागिता के संबंध में एक्स पर पोस्ट किया, ''जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक के सत्र में मैंने वैश्विक शासन में सुधार के विषय पर आमंत्रित साझेदारों के साथ चर्चा की। मैंने यूएनएससी में सुधारों, शांति स्थापना अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने की तात्कालिकता पर जोर दिया। विशेष रूप से, मैंने 'ग्लोबल साउथ' की ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को उठाया।'' उल्लेखनीय है कि फ्रांस पहुंचने पर जयशंकर का वहां के विदेशमंत्री जीन-नोएल बैरोट ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER