Breaking News

कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है।

post

कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है।

नारायणपुर 02 मईकांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है। ब्लास्ट की चपेट में DRG के 3 जवान आ गए हैं। जख्मी हालत में उन्हें मौके से बाहर निकाला जा रहा है। मामला कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उस इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जवान डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे। जवान इलाके में माइन डिटेक्शन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। ये पूरा इलाका छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है जो कांकेर-नारायणपुर सीमा से लगा हुआ है। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। मामले की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER