जगदलपुर, 30 अप्रैल । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ के तत्वाधान में 1 मई मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 1 मई (शुक्रवार) को मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों बाईपास चौक आड़ावाल, रायपुर-जैपुर चौक, संजय बाजार हनुमान मंदिर चौक तथा दलपत सागर राम मंदिर चौक में आमजन व श्रमिकों को शर्बत वितरण किया जाएगा। साथ ही, मजदूर दिवस के दिन कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री एवं राज्यपाल को मजदूर संघ द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा बस्तर राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ द्वारा सभी ठेकेदारों व पेटी ठेकेदारों से अपील की गई है कि 1 मई मजदूर दिवस के दिन मजदूरों से कार्य न करवाया जाए, ताकि श्रमिक इस दिन को सम्मानपूर्वक मना सकें।
Breaking News
- स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 टूर्नामेंट : आर्यन शर्मा और अंकित कुमार के दम पर पीजीडीएवी ने दर्ज की बड़ी जीत
- फिनटेक कंपनी ऑनईएमआई TS का 925.92 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटेगी।
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- कैंडिडेट उतारने की तैयारी, विपक्ष में विवाद
- मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे
- देश में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा।
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जीत हासिल करेगा।
- नौ ग्रह थे और प्लूटो गर्व से सबसे पीछे था। फिर प्लूटो बाहर हो गया, और गिनती घटकर आठ हो गई।
- भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर एयरलाइन ने इस गलती को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी
मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे







