Breaking News

स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 टूर्नामेंट : आर्यन शर्मा और अंकित कुमार के दम पर पीजीडीएवी ने दर्ज की बड़ी जीत


खेल 30 April 2026
post

स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 टूर्नामेंट : आर्यन शर्मा और अंकित कुमार के दम पर पीजीडीएवी ने दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली, 30 अप्रैल । तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 डे-नाइट इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने गुरुवार को ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज पर 93 रनों की शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में आर्यन शर्मा और अंकित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी (प्रातः) ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आर्यन शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की टीम दबाव में नजर आई और 16.1 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। हालांकि, उनकी ओर से लोकेश बेनिवाल ने 105 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। पीजीडीएवी (प्रातः) के लिए अंकित कुमार ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 55 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी झटके और टीम की जीत के हीरो बने। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

पीजीडीएवी ब्लू ने भी दर्ज की 91 रन से जीत

एक अन्य लीग मुकाबले में पीजीडीएवी ब्लू ने पीजीडीएवी (सांध्य) को 91 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी ब्लू ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बनाए। राहुल बाग ने 92 रन और लक्ष्य बंसल ने 78 रन की शानदार पारियां खेलीं। प्रबल सचदेव ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 57 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

जवाब में पीजीडीएवी (सांध्य) की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। लक्ष्य शर्मा (28 रन) और विनय दुबे (25 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में ब्रायन झा ने 3 और दक्ष ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

You might also like!


RAIPUR WEATHER