Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में धमतरी जिले ने रचा इतिहास |

post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में धमतरी जिले ने रचा इतिहास |

धमतरी, 08 मई । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध आवास निर्माण तथा विभिन्न मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए धमतरी जिले ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। राज्य कार्यालय द्वारा जारी वर्तमान रैंकिंग में धमतरी जिला प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर काबिज हुआ है।

जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को मिशन मोड में संचालित किया गया। जिले में सबके लिए पक्का घर के संकल्प को केंद्र में रखकर प्रशासन द्वारा लगातार मैदानी निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद, तकनीकी सहायता तथा निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की गई जिसके सकारात्मक परिणाम अब राज्य स्तरीय रैंकिंग में देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले को वर्ष 2026 के लिए व्यापक लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक विकासखंड में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आवास निर्माण को गति दी गई। विकासखंड धमतरी, कुरुद, मगरलोड तथा नगरी क्षेत्र में हजारों पात्र परिवारों को योजना से लाभान्वित किया गया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर राशि, तकनीकी मार्गदर्शन तथा निर्माण सामग्री उपलब्ध हो सके जिससे आवास निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिले में आवास निर्माण के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जनपद पंचायत स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर अधिकारियों ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यही कारण है कि धमतरी जिले ने न केवल लक्ष्य पूर्ति में बल्कि गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जियो टैगिंग, स्वीकृति, राशि जारी करना, मनरेगा मस्टररोल जैसे अन्य महत्वपूर्ण पैरामीटर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक निर्माण योजना नहीं बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जुड़ा अभियान है। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के आवास बनने से लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया है।

जिपं सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज शुक्रवार काे बताया कि जिले में आवास निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की गई तथा प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग को मजबूत बनाया गया।

पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी। जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण में किसी प्रकार की समस्या सामने आयी उनका तत्काल निराकरण के प्रभावी क्रियान्वयन में सचिवों, रोजगार किया गया। सभी के समन्वित प्रयास से धमतरी जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER