Breaking News

अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड डेब्यू हुआ फ्लॉप, साउथ में बनीं टॉप एक्ट्रेस, कहा- मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है


मनोरंजन 16 May 2026
post

अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड डेब्यू हुआ फ्लॉप, साउथ में बनीं टॉप एक्ट्रेस, कहा- मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं. वहीं धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार को निभाने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन हाल ही में अक्षय खन्ना की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ज्योतिका ने बॉलीवुड नहीं तमिल सिनेमा में पॉपुलैरिटी हासिल करने को लेकर रिएक्शन दिया है. हम बात कर रहे हैं

एक्ट्रेस ज्योतिका की, जिन्होंने हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी. इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा और पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन 27 की उम्र में उन्होंने परिवार पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली. इसके 8 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इस पर उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. 

27 की उम्र में की शादी

ज्योतिका ने साउथ के सिंघम यानी एक्टर सूर्या से शादी 27 की उम्र में की और 2006 में फिल्मों से दूर होने का फैसला किया. वहीं अपने प्रोजेक्ट्स पूरा करने के बाद 2013 तक उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की.

36 की उम्र में उन्होंने वायाधिनिले से 2015 में कमबैक किया. उन्होंने कहा, जब 8 साल के लिए कैमरा छोड़ते हैं और वापसी करते हैं आप नर्वस होते हैं. यह ऐसा एहसास दिलाता दिलाता है. और तमिल हमेशा से वह भाषा रही है, जो मैं लगातार सीखती आई हूं. 

तमिल फिल्मों में 8 साल बाद किया कमबैक

कमबैक पर एक्ट्रेस ने कहा, मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है और 8 साल में कोई फीमेल लीड फिल्म नहीं बनी थी. मैंने 36 वायाधिनिले और नयनतारा ने माया की. दोनों ही फिल्में चलीं और काफी समय बाद ऐसी फिल्में आईं. जब हम इन फिल्मों में लीड रोल में होते हैं, तो सारा काम हमें ही करना पड़ता है, क्योंकि किसी और के लिए बजट ही नहीं होता. इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगती है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER