Breaking News

संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।


व्यापार 20 May 2026
post

संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।

नई दिल्ली, 20 मई । पश्चिम एशिया में जारी संकट और के बीच संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2027 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 फीसदी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत अब भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है और जीडीपी के 6.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक और झटका दिया है, जिससे वृद्धि धीमी हुई है। मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ा है और अनिश्चितता उत्पन्न हुई है।

यूएन डीईएसए के आर्थिक विश्लेषण एवं नीति प्रभाग के वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के वरिष्ठ अर्थशास्त्री एवं प्रभारी अधिकारी इंगो पिटरले ने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा का बड़ा आयातक है और अन्य माध्यमों जैसे धन प्रेषण (रेमिटेंस) के प्रति भी संवेदनशील है, जिससे कुछ परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही, वैश्विक वित्तीय सख्ती मौद्रिक नीति को और जटिल बना देगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह दर पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की 7.6 फीसदी की अनुमानित विकास दर से कम है। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के चलते आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER